Close Menu
    What's Hot

    El Juego Online en 2026: Pros, Contras y Riesgos que Debes Conocer

    June 10, 2026

    The Ultimate Guide to FIFA World Cup 2026

    June 10, 2026

    Au top 10 les plus résistants salle de jeu los cuales fournissent nos prime sans avoir í  archive

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 573 अरब डॉलर
    अन्य

    विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 573 अरब डॉलर

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    forex
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी और 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह बढ़कर 573 अरब डॉलर के करीब हो गया।

    भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गत शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.28 अरब डॉलर बढ़कर 572.77 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी है।

    इससे पहले छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार करीब आठ अरब डॉलर बढ़कर 568.49 अरब डॉलर, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 560.71 अरब डॉलर, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर , 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

    केंद्रीय बैंक ने बताया कि 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.53 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 530.27 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार हालांकि 1.23 अरब डॉलर घटकर 36.35 अरब डॉलर हो गया।

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि भी डेढ़ करोड़ डॉलर घटकर 4.66 अरब डॉलर रह गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार 5.7 करो़ड़ डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

    forex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleब्रोकरों ने ‘सेबी’ से की टी +1 निपटान प्रस्ताव स्थगित करने की मांग
    Next Article Teams प्लेटफॉर्म के यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट का तोहफा, अब 24 घंटे फ्री वॉइस व वीडियो कॉलिंग
    Finance Khabar

    Related Posts

    El Juego Online en 2026: Pros, Contras y Riesgos que Debes Conocer

    June 10, 2026

    The Ultimate Guide to FIFA World Cup 2026

    June 10, 2026

    Au top 10 les plus résistants salle de jeu los cuales fournissent nos prime sans avoir í  archive

    June 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Casino un brin Euphorie : etudiez la table du jeu pour ambiguite inventifs
    June 10, 2026
    Cashback Betting Offer: Maximizing Value and Minimizing Risks
    June 10, 2026
    Tous les VIP germe deroulent des abattis privilegies los cuales beneficient d’avantages distincts
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.