इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महिलाओं के लिए एक खास सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किया है, जिसका नाम Eva रखा गया है. बैंक इस सेविंग्स अकाउंट पर 7 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है. इसके साथ महिलाओं को मुफ्त हेल्थ चेकअप और महिला डॉक्टरों, गायनाकोलॉजिस्ट और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ अनलिमिटेड टेलिकंसल्टेशन की भी सुविधा मिलेगी.
बैंक ने बयान में बताया कि वह प्रोसेसिंग फीस पर छूट और गोल्ड लोन पर रेट पर डिस्काउंट के साथ लॉकर पर 25 से 30 फीसदी की छूट मिल रही है. बयान के मुताबिक, यह अकाउंट सभी महिलाओं के लिए उपलब्ध है जिसमें सैलरी पाने वाली, गृहणियां, कारोबारी महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसवुमेन के साथ गैर-निवासी महिलाएं भी शामिल हैं. इसमें ग्राहकों के किसी तरह की कोई नॉन-मेनटेनेंस फीस नहीं ली जाएगी.
बैंक द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इसमें खरीदारी और डाइनिंग के लिए डेबिट कार्ड पर और रिकरिंग डिपॉजिट बुक करने के लिए एक्सलूसिव रिवॉर्ड प्वॉइंट्स भी मिलेंगे.

