मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है. आज के कारोबार में निफ्टी 11850 के पार निकल गया है. हालांकि बाद में 11835 के स्तर पर बंद हुआ. अमेरिका में एक और राहत पैकेज मिलने की उम्मीद बढ़ी है, जिसके बाद वहां के बाजारों में बुधवार को अच्छी खरीददारी रही. बेहतर सेंटीमेंट से आज भी दुनियाभर के बाजारों में बढ़त रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स में 308 अंकों की तेजी है और यह 40187 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 96 अंकों की तेजी है और यह 11835 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार में आईटी शेयरों में जमकर खरीददारी दिखी है. टीसीएस में करीब 3 फीसदी तेजी रही है. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो आज एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिली है.
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 16 शेयरों में तेजी देखने को मिली है. अल्ट्राटेक सीमेंट, TCS, HCL टेक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और सनफार्मा आज के टॉप गेनर्स रहे हैं. वहीं, , ONGC, आईटीसी, एलएंडटी, आरआईएल, पावरग्रिड और एशियन पेंट्स आज के टॉप लूजर्स हैं. निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में से 9 में तेजी देखी गई है. आईटी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा तेजी है. फार्मा इंडेक्स में करीब 2.5 फीसदी तेजी है. बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी रही है. आटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी मजबूत बंद हुए हैं. एफएमसीजी में हल्की गिरावट रही.

