ICICI बैंक ने मंगलवार को बैंक से सिक्योरिटी के बदले लोन (लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी (LAS)) लेने वाले ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा को लॉन्च किया है. कार्ड वीजा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसे ग्राहकों द्वारा सभी व्यापारी प्रतिष्ठानों पर आसान POS और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसे ई-कॉमर्स पोर्टल पर भुगतान आदि करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. भुगतान के लिए अपनी स्वीकृत LAS राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है.
बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ICICI बैंक देश का पहला बैंक है जिसने यह सुविधा आरबीआई के बैंकों को उन ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक कार्ड जारी करने की इजाजत देने के बाद शुरू की है, जो OD सुविधा का लाभ लेते हैं. यह पर्सनल लोन की तरह है जिसमें कोई विशिष्ट एंड-यूज प्रतिबंध नहीं है. डेबिट कार्ड नए ग्राहकों को जारी किया जाएगा, जो LAS का फायदा लेते हैं और LAS अकाउंट के रिन्युअल पर अपने आप रिन्यू हो जाएगा.
ग्राहकों को LAS लेने के एक कारोबारी दिन के भीतर डिजिटल क्रेडिट कार्ड मिलेगा जिसे बैंक के मोबाइल ऐप iMobile पर एक्सेस किया जा सकेगा. इस डिजिल कार्ड का इस्तेमाल करके वे सुविधा के इनेबल होने के बाद ऑनालइन ट्रांजैक्शन करना शुरू कर सकते हैं. उन्हें सात कारोबारी दिनों के भीतर फिजिकल कार्ड भी मिलता है. LAS के मौजूदा ग्राहकों को भी जल्द ही यह कार्ड मिलेगा.

