Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»Toyota की नई SUV Urban Cruiser लॉन्च
    ऑटोमोबाइल

    Toyota की नई SUV Urban Cruiser लॉन्च

    Finance KhabarBy Finance KhabarSeptember 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Toyota की नई SUV Urban Cruiser लॉन्च हो गई है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.40 लाख रुपये से शुरू है. यह मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का ही एक नया अवतार है, जो दोनों कंपनियों के बीच एक समझौते के तहत पेश किया जाने वाला दूसरा मॉडल है. इससे पहले मारुति सुजुकी की बलेनो पर बेस्ड Toyota Glanza इस समझौते के तहत पेश की जा चुकी है. Toyota Urban Cruiser का मुकाबला भारतीय बाजार में नई लॉन्च Kia Sonet के अलावा Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Ford Ecosport और Tata Nexon से होगा. अर्बन क्रूजर को टोयोटा डीलरशिप्स से या फिर ऑनलाइन 11000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बु​क कराया जा सकता है.

    अर्बन क्रूजर 6 सॉलिड कलर्स- सनी व्हाइट, आइकॉनिक ग्रे, सुएव सिल्वर, रस्टिक ब्राउन, स्पंकी ब्लू, ग्रूवी ऑरेंज और 3 ड्युअल टोन कलर रस्टिक ब्राउन विद सिजलिंग ब्लैक रूफ, ग्रूवी ऑरेंज विद सनी व्हाइट रूफ और स्पंकी ब्लू विद सिजलिंग ब्लैक रूफ में उपलब्ध होगी. Toyota Urban Cruiser के विभिन्न वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमतें इस तरह हैं…

    Toyota Urban Cruiser में K सीरीज 1.5 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह 105 hp पावर और 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर वैकल्पिक तौर पर रहेगा. Urban Cruiser के ऑटोमेटिक वर्जन्स में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम होगा, जैसा कि विटारा ब्रेजा में है. AT वर्जन में ISG के साथ एडवांस्ड लीथियम आयन बैटरी दी गई है. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ कार का माइलेज 17.03 km/l और AT वर्जन में 18.76 km/l है. बूट स्पेस 328 लीटर, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 48 लीटर है.

    Toyota Urban Cruiser के एक्सटीरियर की बात करें तो कार में 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, क्रोम व ग्रे फिनिश के साथ टू स्लैट वैज कट फ्रंट ग्रिल, क्रोम एक्सेंट्स के साथ ड्युअल चैंबर एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप्स, स्प्लिट एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप्स, हैडलैंप्स में ड्युअल फंक्शन एलईडी डीआरएल व टर्न इंडीकेटर, ऑटोमेटिक हैडलैंप्स, ऑटो रेन सेंसिंग वाइपर्स आदि फीचर हैं. कार के अंदर 4 डोर स्पीकर्स व 2 ट्वीटर्स, ड्युअल टोन इंटीरियर, वॉइस कमांड, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर पावर विंडोज, 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कार प्ले व एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ, इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन के साथ स्मार्ट एंट्री आदि हैं.

    Toyota Urban Cruiser के सेफ्टी फीचर्स में ड्युअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, स्पीड अलर्ट वॉर्निंग, रियर पार्किंग सेंसर्स, फ्रंट सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा विद डिस्प्ले, हिल होल्ड कंट्रोल, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक, ISOFIX चाइल्ड सीट रिस्ट्रेंट सिस्टम, इमोबिलाइजर व एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी अलार्म, ड्राइवर एंड को ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, 5 डोर सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम आदि शामिल ​हैं.

    toyota
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत में लांच हुआ एप्पल स्टोर ऑनलाइन, ग्राहकों करेंगे अब सीधी डील
    Next Article अलग होने पर टाटा संस को एसपी ग्रुप को देनी होगी 1,48,000 करोड़ रुपये की रकम
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.