मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं. आज के कारोबार में एफएमसीजी और फार्मा को छोड़कर हर सेक्टर में खरीददारी देखने को मिली है. आटो शेयरों में शानदार तेजी देखी गई. बैंक व फाइनेंशियल सेक्टर में भी खरीददारी है. फिलहाल सेंसेक्स करीब 230 अंक मजबूत होकर 39,073.92 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 77 अंकों की तेजी के साथ 11,549.60 के स्तर पर बंद हुआ. आल इंडसइंड बैंक टॉप गेनर तो एयरटेल टॉप लूजर हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो मंगलवार को एस एंड पी 500 और नैसडेक ने रिकॉर्ड हाई बनाया. आज एशियाई बाजारों में बिकवाली रही है.
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 18 शेयर हरे निशान में दिख रहे हैं. इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज आटो और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स हैं. वहीं, एयरटेल, अलट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और एनटीपीसी आज के टॉप लूजर्स रहे हैं. निफ्टी के प्रमुख 11 में से 9 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं. एफएमसीजी और फार्मा लाल निशान में बंद हुए हैं. आटो इंडेक्स में 1.5 फीसदी के करीब तेजी रही है. बैंक इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी रही है. आईटी, मेटल, रियल्टी व फाइनेंशियल इंडेक्स भी आधे फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए हैं.

