मुंबई: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिली है. आज के कारोबार में बाजार में अच्छी खरीददारी देखने को मिली और पूरे दिन बाजार में बढ़त रही है. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. हालांकि आईटी और फार्मा शेयरों में गिरावट रही. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 225 अंकों की तेजी रही और यह 38,407.01 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 52 अंकों से ज्यादा मजबूत होकर 11,322.50 के स्तर पर बंद हुआ. आाज एक्सिस बैंक टॉप गेनर है. इसके पहले सोमवार को भी बाजार में मजबूती रही थी. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो कल डाउ जोंस में लगातार 7वें दिन तेजी देखने को मिली थी, हालांकि नैसडेक कमजोर हुआ. आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली है.
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 21 शेयरों में तेजी देखने को मिली है. आज के कारोबार में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, ITC, एचडीएफसी बैंक, टाटा सटील और एचडीएफसी टॉप गेनर्स हैं. जबकि टाइटन और एयरटेल आज के टॉप लूजर्स हैं. टॉप लूजर्स में एचसीएल टेक, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा और सनफार्मा भी शामिल हैं. निफ्टी के प्रमुख 11 इंडेक्स में 8 हरे निशान में बंद हुए हैं. बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी और 1.5 फीसदी तेजी रही है. मेटल इंडेक्स में भी 1.5 फीसदी से ज्यादा तेजी है. फार्मा में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट है. आईटी और रियल्टी इंडेक्स कमजोर होकर बंद हुए हैं. आटो, एफएमसीजी में भी तेजी है.
