नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि छोटे दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए सरकार एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। इसके लिए लैंड बैंक और एक सोशल माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन के आइडिया पर विचार चल रहा है। फिक्की कर्नाटक स्टेट काउंसिल द्वारा आयोजित एक वर्चुअल एमएमएमई कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि भारत निर्यात कैसे बढ़ा सकता है और आयात पर निर्भरता कैसे कम होगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का 30 फीसदी हिस्सा चीन से आता है और चीन के कुल निर्यात में 10 प्रमुख निर्यात कैटगरी का हिस्सा 70 फीसदी है। इनमें इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उपकरण भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमें उन क्षेत्रों की पहचान करनी है जहां हम आयात बंद कर सकते हैं। हमें अपने एमएसएमई सेक्टर और इंडस्ट्री को कैसे विकसित कर सकते हैं ताकि हम दुनिया की आर्थिक स्थिति का फायदा उठा सकें।

