बैंकों के विपरीत, डाकघर विभिन्न लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए ऐसी कई छोटी बचत योजनाओं की सुविधा प्रदान करता है। इन योजनाओं में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना वह स्कीम है जिस पर ब्याज दर सबसे ज्यादा है। इस योजना की परिपक्वता अवधि 5 साल है, खास बात यह है कि आप इसे अपने माता-पिता के नाम पर शुरू कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करके आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर कर छूट का लाभ उठा सकते हैं।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में एकल खाते से जमा की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये है। पहले यह सीमा 15 लाख रुपये थी. बजट 2023 में इस सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया गया था. इस स्कीम में सालाना 8.2 फीसदी का ब्याज मिलता है. इस सरकारी स्कीम में कम से कम 1000 रुपये का निवेश किया जा सकता है.
आइए जानते हैं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में कितना रिटर्न मिलता है।
अधिकतम 30 लाख रुपये की जमा पर ब्याज दर 8.2 प्रतिशत प्रति वर्ष है और परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है। इस पर मासिक ब्याज 20,050 रुपये, तिमाही ब्याज 60,150 रुपये और सालाना ब्याज 2,40,600 रुपये है. इस तरह 5 साल में कुल ब्याज 12,03,000 रुपये हो जाता है. तो 30 लाख रुपये के निवेश पर कुल रिटर्न 42,03,000 लाख रुपये होता है। इस योजना की सुविधा यह है कि अगर आप पति-पत्नी हैं तो आप 2 अलग-अलग खाते खोल सकते हैं। ऐसी स्थिति में दो अलग-अलग खातों में अधिकतम 60 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं. ज़्यादा निवेश मतलब ज़्यादा रिटर्न।

