सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,13,018.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल रहीं. रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी इजाफा हुआ. वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में गिरावट आई.
सप्ताह के दौरान टीसीएस का एमकैप 42,495.76 करोड़ रुपये बढ़कर 12,13,371.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारती एयरटेल का मार्केट कैप 33,960.84 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,28,697.33 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का 19,001.41 करोड़ रुपये बढ़कर 8,07,615.27 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 14,184.43 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,72,957.16 करोड़ रुपये रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,884.44 करोड़ रुपये बढ़कर 12,28,330.03 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 492.06 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,74,745.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
इस रुख के उलट कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 21,171.32 करोड़ रुपये घटकर 3,69,082.01 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 12,000.53 करोड़ रुपये के नुकसान से 2,94,156.02 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 9,034.04 करोड़ रुपये घटकर 5,52,592.14 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 3,861.42 करोड़ रुपये घटकर 4,73,801.61 करोड़ रुपये रह गया.

