नई दिल्ली: बैंककर्मियों की हड़ताल का आज दूसरे दिन भी जारी रही, आज भले ही छुट्टी का दिन है मगर कल देशभर के बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा. इस दौरान करोड़ों के कारोबार के नुकसान का दावा किय जा रहा है. बताया जा रहा है कि 31 लाख चेक हड़ताल के कारण क्लीयरिंग के लिए अटक गए.
ग़ौरतलब है कि बैंक कर्मचारी नवंबर 2017 से ही वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे. उनकी मांग को देखते हुए अभी तक 12.25% वृद्धि की पेशकश की गई लेकिन यूनियंस इस पर राजी नहीं हुई.
बैंक कर्मचारियों ने मांग की है, “वेतन में कम से कम 20 फीसदी की वृद्धि की जाए. कार्यदिवस पांच दिन का हो। बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय हो. पेंशन को अपडेट किया जाए। साथ ही परिवार को मिलने वाले पेंशन में सुधार हो.”
इसके साथ ही कर्मचारियों ने यह भी मांग की है कि रिटायरमेंट पर मिलने वाले लाभ पर इनकम टैक्स न लगे. बैंक की शाखाओं में काम के घंटे और ब्रेक के समय को सही से निर्धारित किया जाए. अधिकारियों के काम के घंटे भी नियमित हों। कांट्रैक्ट औऱ बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट को भी समान वेतन मिले

