मुंबई। कथित तौर विदेशी मुद्रा विनिमय कानूनों के उल्लंघन मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की है। गौरतलब है कि ईडी ने गत माह में नरेश गोयल के परिसरों में तलाशी ली थी उसके बाद अब उनसे पूछताछ भी की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत गोयल का बयान दर्ज किया गया इसके अलावा निदेशालय ने अगस्त में गोयल के मुंबई स्थित आवास, उनके समूह की कंपनियों, उनके निदेशकों और जेट एयरवेज के कार्यालयों समेत दर्जनभर ठिकानों की तलाशी ली थी।
निदेशालय इन कंपनियों के खिलाफ बिक्री, वितरण और परिचालन खर्च की आड़ में संदिग्ध लेनदेन के कथित आरोपों की जांच कर रही है। निदेशालय को अंदेशा है कि इन कंपनियों में खर्च को कथित तौर पर बढ़ा-चढ़ा टैक्स या फर्जी रूप से दर्ज किया गया, जिसके चलते कंपनी को भारी नुकसान में दिखाया गया।

