Close Menu
    What's Hot

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार बाजार में फिर गिरावट
    इक्विटीज

    मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार बाजार में फिर गिरावट

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को मुनाफावसूली चलने से 153 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर वैश्विक रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बाद शेयर बाजार नीचे आया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 152.88 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,170.12 पर बंद हुआ।

    इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.05 अंक यानी 0.37 प्रतिशत टूटकर 12,080.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, एचयूएल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्रा टेक सीमेंट सर्वाधिक नुकसान में रहे। वहीं दूसरी तरफ मुख्य रूप से इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, पावर ग्रिड और ओएनजीसी में तेजी रही।

    कारोबारियों के अनुसार कोरोना वायरस का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर आर्थिक प्रभाव पड़ने की चिंता से निवेशक थोड़े सतर्क हैं। कोरोना वायरस के कारण चीन में अब तक 2,118 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विषाणु के कारण 114 और लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इससे पीड़ित नये मामलों की संख्या में उल्लेखनीय रूप से कमी आयी है और यह 394 रही।

    इसके अलावा कच्चे तेल के दाम में तेजी का भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 प्रतिशत बढ़कर 59.20 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। एशिया के अन्य बाजारों में चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद शंघाई शेयर बाजार में तेजी आयी।

    केंद्रीय बैंक ने विषाणु से प्रभावित कंपनियों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने में मदद के इरादे से यह कदम उठाया है। इसके अलावा तोक्यो में भी तेजी रही। हालांकि हांगकांग और सियोल नुकसान में रहे। शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी।

    profit booking Stock Market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअगले तीन दिन एटीएम पर रहना होगा निर्भर, बैंक रहेंगे बंद
    Next Article यह Mutual Fund 1 लाख के निवेश पर दे रहा 32 हजार रुपये का रिटर्न
    Finance Khabar

    Related Posts

    SBI म्यूचुअल फंड का नया NFO: एक फंड में इक्विटी और डेट का फायदा

    August 21, 2025

    भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार: रुपये में हल्की मजबूती, चिंता गहराई

    August 7, 2025

    अनिल अंबानी ग्रुप और यस बैंक लोन फ्रॉड केस: ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-Delhi में 35 ठिकानों पर छापेमारी

    July 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की
    September 22, 2025
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.