Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»बढ़ी कीमत और नए BS6 इंजन के साथ लांच हुई Honda Unicorn!
    ऑटोमोबाइल

    बढ़ी कीमत और नए BS6 इंजन के साथ लांच हुई Honda Unicorn!

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda ने भारतीय बाजार में अपने व्हीकल लाइन अप को अपडेट करते हुए नई BS6 Honda Unicorn को लांच किया है। कंपनी ने इस नई बाइक की शुरुआती कीमत 93,593 रुपये तय की है। ये बाइक कंपनी ने पिछले मॉडल CB Unicorn और CB Unicorn 160 के रिप्लेसमेंट के तौर पर लांच की गई है। जो कि पिछले मॉडल से काफी महंगी है, पिछले Unicorn 160 की कीमत 75,884 रुपये और CB Unicorn की कीमत 80,741 रुपये थी।

    बता दें कि, Unicorn भारतीय बाजार में खासी मशहूर रही है, और ये कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली पहली बाइक है। इसमें कंपनी ने 162.71cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन का प्रयोग किया है। हालांकि कंपनी ने इसके पावर आउटपुट के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन यदि इसके BS4 मॉडल की बात करें तो ये इंजन 14hp की पावर और 13.92Nm का टॉर्क जेनरेट करता था।

    जानकारों का मानना है कि नए BS6 अपडेट के बाद बाइक के इंजन पावरआउट में बदलाव जरूर आया होगा। इसके अलावा इस बाइक में कंपनी ने बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस तकरीबन 8mm तक बढ़ गया है। इतना ही नहीं, इस बाइक की राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए इसकी सीट को भी तकरीबन 24mm तक बढ़ा दिया गया है। इसमें किल स्वीच के साथ ही सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को भी शामिल किया गया है।

    नई BS6 Honda Unicorn कुल तीन रंगों में उपलब्ध होगी, जिसमें पर्ल ब्लैक, रेड मैटेलिक और मैटे एक्सिस ग्रे मैटेलिक कलर शामिल है। इस बाइक के साथ कंपनी पूरे 6 साल की वारंटी दे रही है। जिसमें 3 साल की वारंटी बतौर स्टैंडर्ड और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। Honda Unicorn भारतीय बाजार में तकरीबन 16 वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक इसके 25 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।

    Honda Unicorn BS6 में न केवल इंजन को अपडेट किया गया है, बल्कि इसके डिजाइन में भी कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है। इसमें नए बॉर्डर फ्रंट काउल, स्मोबक्ड स्क्रीन, क्रोम गार्निश, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड में क्रोम एक्सेंट और Honda का 3D लोगो लगाया गया है। इस बाइक में कंपनी ने काउंटवेट बैलेंसर का प्रयोग किया है, जो कि राइडिंग के दौरान बेहतर और स्मूथ ड्राइविंग प्रदान करता है। इसका वाइब्रेशन काफी कम हो गया है, और एक्सेलरेशन भी पहले से काफी स्मूथ हो गया है।

    honda unicorn
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleनोटबंदी के बाद ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में आई तेजी
    Next Article DBT और GST मूक क्रांति की तरह हैं: निर्मला सीतारमण
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.