मुंबई: यस बैंक फोलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के जरिए फंड जुटाएगा. बैंक ने कहा है कि कैपिटल रेजिंग कमेटी (सीआरसी) ने एफपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह समिति बैंक के निदेशक बोर्ड का हिस्सा है.
मंगलवार को बैंक ने एफपीओ के बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी. उसने बताया है कि सीआरसी की बैठक में एफपीओ को मंजूरी मिल गई है. बैंक ने बताया कि सीआरसी 10 जुलाई या इसके बाद बैठक करने वाली है, जिसमें एफपीओ के प्राइस बैंड और संभावित डिस्काउंट पर चर्चा होगी.
5 मार्च को भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक पर मोरेटोरियम लगा दिया था, जिसे 18 मार्च को वापस लिया गया था. तब केंद्रीय बैंक ने यस बैंक की कमान रवनीत गिल के हाथों से लेकर प्रशांत कुमार को सौंप दी थी. प्रशांत को बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया था.

