Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम
    प्रेस विज्ञप्ति

    एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

    Finance KhabarBy Finance KhabarNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Gopal Vittal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ : डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ते हुए भारत के लिए एक बड़ी चिंता बन गए हैं। हर रोज कोई ना कोई डिजिटल धोखाधड़ी का मामला जगह जगह देखने को मिल रहा है, जिसका शिकार छोटे बड़े सभी लोग हो रहे हैं। ऐसे में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव का एक तरीका सेकंड बैंक अकाउंट हो सकता है जिससे आप रोजमर्रा के लेनदेन कर सकते हैं और जिसमें आवश्यकता अनुसार थोड़ा धन सेविंग के रूप में रखा जा सकता है, और जिसमें ग्राहकों को ब्याज भी मिलेगा।

    इसी का एक बेहतर विकल्प एयरटेल पेमेंट बैंक के रूप में एयरटेल ने ग्राहकों के लिए पेश किया है। जो ग्राहकों की वित्तीय सुरक्षा को और मजबूत करने के साथ ही पूरी तरह से सुरक्षित और आसान बैंकिंग सुविधा मुहैया कराएगा।
    कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने डिजिटल भुगतान के लिए एक सुरक्षित “सेकंड अकाउंट” बनाएं, जिससे मुख्य बैंक खाते को किसी भी ऑनलाइन खतरे से बचाया जा सके।

    एयरटेल के वाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गोपाल विट्टल ने अपने ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से सजग रहने की अपील करते हुए एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा कि डिजिटल ठगी आजकल फर्जी पार्सल डिलीवरी, पुरस्कार जीतने के नाम पर लिंक भेजने तथा डिजिटल गिरफ्तारी के डर जैसी नई-नई तरकीबों के सहारे बढ़ रही है। उन्होंने कहा:

    “एयरटेल नेटवर्क पर होने वाला कोई भी धोखाधड़ी का मामला हमें दुख पहुंचाता है। इसलिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम दुनिया के पहले टेल्को हैं जो AI आधारित स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट उपलब्ध कराते हैं। हमने फर्जी लिंक को क्लिक होने पर भी ब्लॉक करने की तकनीक विकसित की है।”

    उन्होंने आगे कहा कि फ्रॉड का एक बड़ा कारण यह है कि अधिकांश लोग हर भुगतान के लिए अपने मुख्य बैंक खाते का उपयोग करते हैं। इससे छोटी-सी गलती भी पूरी बचत को जोखिम में डाल सकती है।

    एयरटेल पेमेंट्स बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को एक ऐसा पेमेंट-सेंट्रिक खाता देना है जिसमें:

    कम राशि रखने पर भी खाता पूरी तरह सुरक्षित रहता है

    सभी डिजिटल भुगतान इसी खाते से हो जाते हैं

    मुख्य बैंक अकाउंट किसी भी जोखिम से बचा रहता है

    छोटी राशि पर भी मिलेगा ब्याज

    ग्राहक मोबाइल से कुछ ही मिनटों में एयरटेल Thanks एप्प पर अकाउंट खोल सकते हैं। प्रोसेस बेहद सरल है—KYC पूरा करें, mPIN सेट करें और पैसे जोड़कर तुरंत उपयोग शुरू कर‌ सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleडाबर हाजमोला ने ‘इंडियाज़ नं. 1 चटकारेबाज़’ का ताज पहनाया, ग्रैंड फिनाले के साथ ‘चटकारेबाज़ी’ को एक पेशा बनाया
    Next Article ट्रूकॉलर ने पूरे परिवार को फ़ोन पर होने वाले स्कैम से बचाने के लिए लॉन्च किया फैमिली प्रोटेक्शन
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.