क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का चलन हाल के दिनों में काफी बढ़ गया है। हर तरह के बिलों का भुगतान, चाहे बिजली बिल हो या फिर वाटर बिल, हाउस टैक्स हो या फिर ऑनलाइन शॉपिंग, सभी तरह के पेमेंट के लिए लोग क्रेडिट कार्ड का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के चलते धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ने लगे हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा 2015 में क्रेडिट और डेबिट कार्ड में EMV चिप और 2022 में टोकनाइजेशन को ज़रूरी कर दिया गया है। ऐसे में अपने क्रेडिट कार्ड को सुरक्षित रखना सबके लिए बहुत जरूरी है।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हमेशा अच्छी वेबसाइट पर ही करना चाहिए। इसके साथ ट्रांसैक्शनकरते समय हमेशा कार्डटोकनाइजेशन का इस्तेमाल करें। इससे अपने क्रेडिट कार्ड डेटा को सुरक्षित रखने में आपको मदद मिलेगी। किसी के साथ कभी भी ऑनलाइन या किसी मैसेजिंग ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट या CVV नंबर साझा न करें। क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट किसी के साथ शेयर न करें क्योंकि स्टेटमेंट में कार्ड नंबर के साथ आपके अकॉउंट की सारी डिटेल्स होती हैं। किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप नियमित रूप से अपने क्रेडिट कार्ड से हुए ट्रांसैक्शन की जांच करें। ऐसा करने से आप किसी भी अज्ञात लेनदेन की रिपोर्ट आसानी से कर सकेंगे।
क्रेडिट कार्ड की सीमा को नियंत्रित करने का हर बैंकिंग ऐप में विकल्प होता है। इसके द्वारा आप सरलता से अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बदल सकते हैं और ग्लोबल पेमेंट भी बंद कर सकते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप अपने क्रेडिट कार्ड का जिन ऐप्स में इस्तेमाल करते हैं उनके पासवर्ड बदलते रहना चाहिए, इससे भी आपका डेटा लीक होने का जोखिम कम हो जाता है. कोशिश करें कि आपके क्रेडिट कार्ड ऐसी जगह पर रखे जांय जहां आपके अलावा उन्हें कोई और छू न सके। शॉपिंग के बाद अपना कार्ड हमेशा निर्धारित स्थान पर रखें।

