छोटे निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड स्कीमों में मिल रहा जोरदार रिटर्न निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी म्यूचुअल फंड स्कीम बढ़िया रिटर्न दे रही हैं. इसलिए किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले कुछ बातें जानना जरूरी है. ऐसा करने से आप सही फंड चुन सकेंगे.
म्यूचुअल फंड की किसी भी योजना में निवेश करने से पहले जान लें कि फण्ड कौन सा है? म्यूचुअल फंड योजनाएं लार्ज कैप, मिड कैप या स्मॉल कैप श्रेणी में आती हैं। इसके साथ ही यह भी पता करें कि आपका पैसा किस स्टॉक में निवेश किया जा रहा है। अगर मिडकैप और स्मॉलकैप में पैसा लगाया जा रहा है तो जोखिम ज्यादा है. अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार योजना का चयन करें। निवेशकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फंड मैनेजर योजना का पैसा कम-क्रेडिट उपकरणों में आवंटित नहीं कर रहा है।
किसी भी म्यूचुअल फंड का पिछला प्रदर्शन इस बात की गारंटी नहीं है कि वह फंड भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगा। फंड के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर आप इसके रिकॉर्ड की तुलना अन्य योजनाओं से जरूर कर सकते हैं। अपनी पसंद के सेगमेंट जैसे मिडकैप, लार्ज-कैप, डेट या हाइब्रिड से चार या पांच फंड चुनें और फिर फंड के व्यय अनुपात की तुलना करें। इसके अलावा अगर आप पैसे निकालते हैं तो फंड हाउस आपसे एकमुश्त बिक्री के समय कितना कमीशन लेता है। फंड प्रबंधन के बारे में भी जानकारी रखना ज़रूरी होता है.

