Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»TVS Ntorq SuperSquad एडिशन स्कूटर बाजार में पेश, कीमत 77,865 रुपये
    ऑटोमोबाइल

    TVS Ntorq SuperSquad एडिशन स्कूटर बाजार में पेश, कीमत 77,865 रुपये

    Finance KhabarBy Finance KhabarOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टीवीएस मोटर कंपनी ने मंगलवार को मार्वल एवेंजर्स से प्रेरित TVS Ntorq SuperSquad एडिशन स्कूटर बाजार में पेश किया. इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 77,865 रुपये है. यह रेस एडिशन से 2500 रुपये ज्यादा है. स्कूटर एवेंजर्स के कैरेक्टर्स से प्रेरित है और इसलिए इस एडिशन का नाम सुपरस्क्वायड है. TVS Ntorq SuperSquad एडिशन मॉडल्स में कंपनी ने न केवल एवेंजर्स से प्रेरित पेंट का इस्तेमाल किया है बल्कि लेग शील्ड, फ्रंट पैनल पर और स्पीडो​मीटर के बिल्कुल नीचे एवेंजर्स लोगो भी दिया है. इस एडिशन में तीन रंग कॉम्बैट ब्लू, स्टील्थ ब्लैक और इ​नविन्सिबिल रेड मिलेंगे. तीनों रंग एवेंजर्स के अलग-अलग कैरेक्टर के हिसाब से हैं.

    टीवीएस मोटर ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि कंपनी विशेष सुपरस्क्वायड एडिशन पेश करने के लिए डिज्नी इंडिया के उपभोक्ता उत्पाद कारोबार से जुड़ी है. उत्पाद के डिजाइन के जरिये हम प्रत्येक मार्वल सुपर हीरो से जुड़ा विशेष एडिशन पेश करेंगे.

    TVS Ntorq SuperSquad एडिशन में कॉम्बैट ब्लू कलर मॉडल ब्लू, रेड व व्हाइट टोन स्प्रिंकल्स के साथ आता है. इसका नंबर 41 है, जो साल 1941 का प्रतीक है. यह वह साल है, जब कैप्टन अमेरिका को पहली बार पेश किया गया था. दोनों पैनल्स पर सुपर सोल्जर बैज भी दिया गया है. इन्विन्सिबिल रेड कलर आयरनमैन से प्रेरित है. दोनों साइड पैनल्स पर आर्क रिएक्टर दिए गए हैं, जबकि आयरनमैन का हेलमेट लेग शील्ड पर है. इस मॉडल पर 63 नंबर लिखा है, जो कि उस साल का प्र​तीक है जब आयरनमैन का कैरेक्टर अस्तित्व में आया. स्टील्थ ब्लैक रंग वाला मॉडल ब्लैक पैंथर से प्रेरित है. स्कूटर के साइड्स पर Wakanda Forever लिखा है. इस पर मौजूद नंबर 66 है.

    TVS Ntorq SuperSquad एडिशन स्कूटर्स को टीवीएस कनेक्ट ऐप से कनेक्ट किया जाता है तो राइडर को एक अलग इंटरफेस दिखेगा, जो तीनों वेरिएंट के मुताबिक होगा. ग्राहकों को कंप्लीट मार्वल एक्सपीरियंस देने के लिए ऐप इंटरफेस पर कैरेक्टर की एक यूनीक ​विशेषता रहेगी. इस एडिशन में TVS Ntorq में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं है. स्कूटर में 3 वॉल्व, 125cc इंजन है. यह 9.25hp पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

    TVS Ntorq SuperSquad
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअस्पतालों के परिचालन लाभ में आएगी 40 प्रतिशत की गिरावट
    Next Article Axis Bank का क्रेडिट-डेबिट कार्ड है तो 6.9% की दर पर मिलेगा होम लोन
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.