टीवीएस मोटर कंपनी (TVSM) ने भविष्य के सेगमेंट में पहली बार फीचर्स से लैस नया टीवीएस जुपिटर 110 स्कूटर आज लॉन्च किया। 73,700 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत से शुरू होने वाला यह स्कूटर सभी टीवीएस मोटर डीलरशिप पर चार वेरिएंट – ड्रम, ड्रम अलॉय, ड्रम एसएक्ससी और डिस्क एसएक्ससी में उपलब्ध होगा।
नया टीवीएस जुपिटर 110 स्कूटर पर सबसे बेहतरीन सुरक्षा और सुविधा सुविधाओं से लैस है, जिसमें शामिल हैं मेटलमैक्स की गारंटी – मेटल फ्यूल टैंक, फ्रंट फेंडर और साइड पैनल; डुअल हेलमेट स्पेस; इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग; टर्न सिग्नल लैंप रीसेट; फॉलो मी हेडलैंप।” 2024 जुपिटर 110 फेसलिफ्ट का मुकाबला अन्य 110 cc स्कूटर हौंडा एक्टिवा और हीरो प्लेज़र से होगा। मौजूदा जुपिटर 110 की कीमत 77,000 रुपये से 92,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
टीवीएस मोटर ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “नया टीवीएस जुपिटर 110 “ज़्यादा” के सार को दर्शाता है – ज़्यादा स्टाइल, माइलेज, परफॉरमेंस, आराम, सुविधा, सुरक्षा और तकनीक।” टीवीएस मोटर कंपनी के निदेशक और सीईओ केएन राधाकृष्णन ने नए टीवीएस जुपिटर 110 के लॉन्च पर बोलते हुए कहा, “नया टीवीएस जुपिटर 110 ग्राहकों की अपेक्षाओं, इंजीनियरिंग, तकनीक, डिजाइन और एर्गोनॉमिक्स पर निवेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमने टीवीएसएम शोरूम में ग्राहक अनुभव की गुणवत्ता को भी अपग्रेड किया है, और नया टीवीएस जुपिटर 110 उस पूरे अनुभव पैकेज को आगे ले जाता है। हमें विश्वास है कि टीवीएस जुपिटर अपने कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स के साथ टू-व्हीलर मार्केट में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा।” टीवीएस का दावा है कि 2013 में लॉन्च होने के बाद से उसने जुपिटर की 6.5 मिलियन से ज़्यादा यूनिट बेची हैं। इसमें 110cc और 125cc दोनों वर्जन शामिल हैं।

