Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»बजट पेश होने से पहली होती है ये खास रसम, एक बार जरूर पढ़ें
    अन्य

    बजट पेश होने से पहली होती है ये खास रसम, एक बार जरूर पढ़ें

    Finance KhabarBy Finance KhabarJanuary 15, 2020Updated:January 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा बजट 1 फरवरी 2020 को पेश करने जा रही हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये उनका दूसरा बजट होगा। उन्होंने अपना पहला बजट 5 जुलाई 2019 को पेश किया था। इस बार के बजट में निर्मला सीतारमण के सामने ढेर सारी चुनौतियां हैं क्योंकि अर्थव्यवस्था की हालत अच्छी नहीं है. सरकार ने अनुमान दिया है कि देश की जीडीपी 5 फीसदी के स्तर पर आ सकती है और खुदरा महंगाई साढ़े पांच साल के उच्चतम स्तर पर जा पहुंची है. बेरोजगारी की समस्या का निदान होता हुआ नहीं दिख रहा है और ऑटो कंपनियों की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा और भी कई समस्याएं हैं जिनके चलते वित्त मंत्री को इस बजट में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बजट पेश करने के लिए आर्थिक जानकारों, अधिकारियों की पूरी टीम तैयारी कर रही है।

    बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होगा और दूसरा चरण दो मार्च से तीन अप्रैल तक होगा. वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट एक फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा. हालांकि इससे पहले बजट दस्तावेजों की छपाई का काम होगा और इसकी शुरुआत हलवा सेरेमनी के साथ होगी. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि हलवा सेरेमनी क्या होती है और इसका बजट प्रकिया में क्या अहम स्थान है।

    क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी

    हलवा सेरेमनी के पीछे मान्यता रही है कि हर शुभ काम को करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए, साथ ही भारतीय परंपरा में हलवे को काफी शुभ भी माना जाता है। इसीलिए बजट जैसे बड़े इवेंट के लिए दस्तावेजों की छपाई से पहले इस सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा के तहत वर्तमान वित्त मंत्री खुद बजट से जुड़े कर्मचारियों, बजट की छपाई से जुड़े कर्मचारियों और वित्त अधिकारियों को हलवा बांटते हैं। इस हलवे के बनने और बंटने के बाद ही बजट के दस्तावेजों के छापने की प्रक्रिया शुरू होती है।

    अधिकारियों का दुनिया से संपर्क कट जाता है

    बजट की छपने की प्रक्रिया के शुरू होने से लेकर बजट के संसद में रखे जाने तक इन अधिकारियों को किसी से भी संपर्क करने की इजाजत नहीं होती है। इसके तहत नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बने प्रिटिंग प्रेस में अगले कुछ दिन तक वित्त मंत्रालय के करीब 100 कर्मचारी रहते हैं। उन्हें फोन करने की भी इजाजत नहीं होती और किसी को उनसे मिलने की मंजूरी नहीं होती है। बजट के छपने और इसके संसद के पटल पर रखने के बीच के दौरान अधिकारियों को अपने परिवार तक से मिलने की इजाजत नहीं होती है। नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बने प्रिंटिंग प्रेस में इन अधिकारी-कर्मचारियों को लगभग लॉक कर दिया जाता है. यहां केवल एक लैंडलाइन होता है जिसपर इनकमिंग की सुविधा होती है और इसके अलावा उनसे संपर्क करने का कोई तरीका नहीं होता। संपर्क भी केवल आधिकारिक कार्य तक के लिए ही संभव होता है।

    definitely read First-time is presented ritual is the the budget This special
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleदेश को 21वीं सदी का लीडर बनाने की जिम्मेदारी भारत के ही कंधो पर: नारायण मूर्ति
    Next Article विप्रो के मुनाफे में 2.17% की गिरावट, प्रति शेयर हो रहा इतना नुकसान
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.