शेयर बाजार में शानदार तेजी से तेजड़िये जहाँ चांदी काट रहे हैं वहीँ SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों को भी ज़बरदस्त फायदा हो रहा है और कई म्यूचुअल फंडों ने निवेशकों को भारी मुनाफा कमा के दिया है. मोटा मुनाफा कमाने वालों में एक फण्ड है जिसका नाम है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड जिसने पिछले 24 साल में निवेशकों को तीस गुना मुनाफा कमा के दिया है यानि जिसने 1 लाख रुपये निवेश किये उसने 29.33 लाख रुपये कमाए हैं.
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड 3 नवंबर 1999 को लॉन्च किया गया था, अगर किसी निवेशक ने उस समय 1 लाख रुपये लगाए तो 30 नवंबर 2023 तक उसका निवेश मूल्य 29.33 लाख रुपये हो गया है, यानि 15.06% सीएजीआर पर रिटर्न। सेबी योजना वर्गीकरण मानदंडों के मुताबिक फंड का इक्विटी एक्सपोज़र 65% -80% के बीच होता है जबकि ऋण एक्सपोज़र 20% -35% के बीच होता है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही अपनी श्रेणी के सभी फंडों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है और सभी समय सीमा में अपनी श्रेणी में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले के फण्ड रूप में उभरा है। इस फंड में शुरुआत से अगर SIP के जरिए 10,000 रुपये का मासिक निवेश किया गया तो यह अब बढ़कर 2.8 करोड़ रुपये हो गया है, इसका मतलब है 16.12% CAGR की दर से रिटर्न।

