आरबीआई ने हाल ही में सभी एजेंसी बैंकों की अगले शनिवार और रविवार की छुट्टी कैंसिल कर दी है। यानि यह बैंक 30 और 31 मार्च को भी चालू रहेंगे। चूंकि 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है इसलिए टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए यह निर्देश दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की नोटिफिकेशन के अनुसार 30-31 मार्च को टैक्स से जुड़ा कोई भी काम करवाने के लिए बैंक और इनकम टैक्स ऑफिस खुले होंगे। एजेंसी बैंक वह बैंक होता है जो सरकारी रिसीप्ट और पेमेंट को संभालने के लिए अधिकृत होते हैं, इस लिस्ट में 20 प्राइवेट और 12 सरकारी बैंकों के नाम शामिल हैं।
इन दो दिनों में आप RTGs और NEFT सिस्टम के जरिए 31 मार्च की रात 12 बजे तक अपने लेनदेन कर सकते हैं। सरकारी चेकों के निपटान के लिए शनिवार और रविवार यानि 30 और 31 मार्च 2024 को स्पेशल क्लियरिंग ऑपरेशन चलेगा। 31 मार्च की रिपोर्टिंग विंडो 1 अप्रैल, 2024 की दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी।
इन दो दिनों में, स्पेशल डिपॉजिट स्कीम 1975. केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से रेवेन्यू रिसीट्स और पेमेंट्स। केंद्र या राज्य सरकार से जुड़ी पेंशन पेमेंट, सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, 2004. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम, 1968. रिलीफ बॉन्ड या सेविंग्स बॉन्ड आदि लेनदेन और किसान विकास पत्र, 2014 और सुकन्या समृद्धि अकाउंट जैसे सरकारी काम होंगे।

