दिवाली के दिन भी शेयर बाजार लाल में बिकवाल हावी दिखाई दे रहे हैं। सेंसेक्स जहाँ आज 136.22 अंक की गिरावट के साथ 79,805.96 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 33.85 अंक की गिरावट के साथ 24,307.00 अंक पर ओपन हुआ। गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो कोटकबैंक, टाटास्टील, एमएंडएम, नेस्टलइंड, अदानीपोर्ट्स, टाटामोटर, भारतीआर्टल और एसबीआई में गिरावट देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से Tech Mahindra, Tata Consultancy Services, Infosys, HCL Technologies, Titan, Maruti Suzuki और UltraTech Cement के शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। वहीं, लार्सन एंड टूब्रो के शेयर में पांच फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। प्रमुख बुनियादी ढांचा कंपनी का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ अधिक आय के कारण पांच प्रतिशत बढ़कर 3,395 करोड़ रुपये हो गया। Sun Pharma, Axis Bank, Tata Steel और State Bank of India के शेयर भी लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजारों में शुद्ध विक्रेता रहे। उन्होंने 4,613.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बता दें कि बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक और वित्तीय शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली में नरमी तथा घरेलू शेयरों के मूल्यांकन में कुछ सुधार घरेलू बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

