बुधवार को भारतीय शेयर बाजार काफी उतार चढाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 328 अंकों की गिरावट के साथ 78,255 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 23,696 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त Hindalco में 2.90 फीसदी, ITC Hotels में 2.88 फीसदी, ONGC में 2.74 फीसदी, apollo hospitals में 2.44 फीसदी और BPCL में 2.19 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा Asian Paints में 3.40 फीसदी, Titan में 2.99 फीसदी, Nestle India में 2.17 फीसदी, Brittania में 1.96 फीसदी और Tata Consumer में 1.86 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा 2.02 फीसदी की गिरावट निफ्टी Realty में दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Consumer durables में 1.06 फीसदी, निफ्टी FMCG में 1.50 फीसदी और निफ्टी AUTO में 0.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Bank में 0.27 फीसदी की तेजी, निफ्टी Financial Services में 0.10 फीसदी की तेजी, निफ्टी IT में 0.12 फीसदी की तेजी, निफ्टी Media में 1.74 फीसदी की तेजी, निफ्टी Metal में 1.56 फीसदी की तेजी, निफ्टी Pharma में 0.68 फीसदी की तेजी, निफ्टी PSU Bank में 1.04 फीसदी की तेजी, निफ्टी Private Bank में 0.11 फीसदी की तेजी, निफ्टी Healthcare Index में 0.82 फीसदी की तेजी, निफ्टी Oil and Gas में 1.43 फीसदी की तेजी, निफ्टी midsmall healthcare में 1.88 फीसदी की तेजी और निफ्टी midsmall IT में 1.33 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

