बुधवार को दिन भर सपाट कारोबार करने के बाद दिन के अंत में आयी थोड़ी खरीदारी से भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 102 और निफ्टी 84.35 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार का ध्यान अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक पर है। इसमें अमेरिका का केंद्रीय बैंक प्रमुख ब्याज दरों पर अपना फैसला सुनाएगा। इस बार ब्याज दरों में कटौती के प्रबल आसार हैं।
बाजार बंद होने के समय निफ्टी पैक के टॉप गेनर्स में Divislab (3.70%), Titan (2.42%), SBI Life (2.24%), Grasim (2.02%) और Cipla (1.99%) शामिल रहे। वहीं टॉप लूजर्स में Tech Mahindra(1.26%), Tata Steel (1.25%), Ultratec cement (1.14%), Powergrid (0.95%) और HDFC Bank (0.59%) शामिल रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी Consumer Durables (1.41%) में बुधवार को सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Midsmall Healthcare में 0.74 फीसदी, निफ्टी Oil & Gas में 0.31 फीसदी, निफ्टी Healthcare Index में 0.86 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.91 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.65 फीसदी, निफ्टी Media में 1.20 फीसदी, निफ्टी FMCG में 1.37 फीसदी और निफ्टी Auto में 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Bank में 0.23 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.43 फीसदी और निफ्टी Realty में 1.31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

