एस्ट्राजेनेका व Oxford यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की जा रही कोविड19 वैक्सीन का उत्पादन भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया करने वाली है. भारत में Oxford वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल्स को अनुमति मिल गई है. ये ट्रायल्स 17 जगहों पर एक सप्ताह के अंदर शुरू होंगे. यह जानकारी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने दी है.
भार्गव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अभी 3 भारतीय वैक्सीन क्लीनिकल टेस्टिंग के अलग-अलग चरणों में हैं. भारत बायोटेक की वैक्सीन ‘Covaxin’ और जाइडस कैडिला की DNA वैक्सीन ने पहले चरण के ट्रायल पूरे कर लिए हैं और अब दूसरे चरण के ट्रायल शुरू करेंगी. तीसरी वैक्सीन ऑक्सफोर्ड की है. भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला ने 2 सप्ताह पहले अपनी संभावित वैक्सीन्स के ह्यूमन ट्रायल शुरू किए थे.

