सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और फिर कारोबार आगे बढ़ते हुए ये गिरावट गहराती चली गयी. सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 82,171 पर खुला लेकिन खबर लिखे जाने के समय ये गिरावट बढ़कर 810 अंकों तक पहुँच चुकी है. इसी तरह निफ्टी शुरुआती कारोबार में 38 अंकों की गिरावट के साथ 25,106 पर खुला जो अब 210 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।
निफ्टी पैक के शेयरों में शुक्रवार को सबसे ज्यादा तेजी LIT Mindtree में 2.27 फीसदी, Bajaj Finance में 1.05 फीसदी, Indusind Bank में 0.70 फीसदी, BPCL में 0.65 फीसदी और Bajaj finserv में 0.56 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट SBI में 1.68 फीसदी, Ultratech cement में 0.62 फीसदी, ICICI Bank में 0.61 फीसदी, NTPC में 0.58 फीसदी और Titan में 0.46 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT में 0.59 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Midsmall Healthcare में 0.35 फीसदी, निफ्टी Realtyमें 0.54 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.18 फीसदी, निफ्टी Mediaमें 0.03 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.02 फीसदी और निफ्टी Auto में 0.09 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Bank में 0.35 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 0.18 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.05 फीसदी, निफ्टी PSU bank में 0.80 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.20 फीसदी, निफ्टी Healthcare में 0.10 फीसदी, निफ्टी Counsumer Durables में 0.10 फीसदी और निफ्टी Oil and Gas में 0.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

