सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की चौथी सीरीज की बिक्री 12 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेगी. इस सीरीज की इश्यू प्राइस तय हो चुकी है. आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि इस सीरीज में प्रति ग्राम गोल्ड की कीमत होगी 4,807 रुपये. बॉन्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी. यानी ऐसे निवेशकों के लिए एक ग्राम गोल्ड बॉन्ड की इश्यू प्राइस होगी 4,757 रुपये.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की तीसरी सीरीज की इश्यू प्राइस 4889 रुपये प्रति ग्राम थी. 31 मई से 4 जून के बीच यह सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था. सरकार ने ऐलान किया था कि वह मई 2021 और सितंबर 2021 के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ( SGB) की छह किस्तें लाएगी. आरबीआई सरकार की ओर से यह बॉन्ड जारी करता है. मार्च, 2021 के अंत तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज से 25,702 करोड़ रुपये जुटाए गए थे.आरबीआई ने 16,049 करोड़ रुपये ( 32.35 टन) की 12 बॉन्ड सीरीज लॉन्च की है.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक को छोड़ कर सभी बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL), निर्धारित डाकघरों मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE) से खरीदे जा सकते हैं.

