Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»SBI से लोन लेना महंगा हुआ
    फीचर न्यूज

    SBI से लोन लेना महंगा हुआ

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sbi
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    SBI से लोन लेना आज से महंगा हो गया है। बैंक ने चुनिंदा अवधि पर अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी की है। संशोधित दरें 15 जुलाई 2024 से प्रभावी होंगी। इससे पहले जून 2024 में बैंक ने चुनिंदा अवधि पर लोन दरों (MCLR) में 10 bps की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के चलते होम लोन, कार लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो गए हैं।

    SBI ने एक महीने की MCLR बेंचमार्क दर को 5 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 8.35% कर दिया है, जबकि तीन महीने की MCLR बेंचमार्क दर को 10 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 8.40% कर दिया है। बैंक ने छह महीने, एक साल और दो साल की अवधि के लिए MCLR दरों में 10 आधार अंकों की वृद्धि की है, जिससे वे क्रमशः 8.75%, 8.85% और 8.95% हो गए हैं। तीन साल की MCLR को 5 आधार अंकों की वृद्धि करके 9% कर दिया गया है।

    अवधि मौजूदा MCLR (% में) संशोधित MCLR (% में) अब इस तरह हैं. ओवरनाइट 8.10 8.10, एक महीना 8.30 8.35, तीन महीने 8.30 8.40, छह महीने 8.65 8.75, एक साल 8.75 8.85, दो साल 8.85 8.95, तीन साल 8.95 9.00.

    बता दें कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) वह न्यूनतम लेंडिंग रेट है, जिसके नीचे बैंक को लोन देने की अनुमति नहीं होती है। कर्जदारों को ऊंची ब्याज दरों में किसी भी कटौती के लिए लंबे समय तक इंतजार करना होगा, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी हालिया बैठक में रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। यह लगातार नौवीं बैठक है जिसमें केंद्रीय बैंक ने मौजूदा दर को बरकरार रखा है। विशेषज्ञ अगली बैठक में दरों में कटौती की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

    Loan MCLR State Bank of India
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleज़ोमाटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल अरबपतियों की सूची में शामिल
    Next Article एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का तिमाही मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़ा
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.