हाल के दिनों में म्यूच्यूअल फण्ड तेजी से निवेश का एक लोकप्रिय माध्यम बनकर उभरा है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप सही पॉलिसी के साथ थोड़ा जोखिम को ध्यान में रखते हुए लंबे समय के लिए निवेश करते हैं तो आप म्यूचुअल फंड में अच्छा रिटर्न कमाने के मौके हैं। ऐसा नहीं कि म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश जोखिम से परे है इसलिए म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न मिल सके।
म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले उसकी रणनीति को अच्छे से समझना बहुत ज़रूरी. उसी के मुताबिक फंड का सेलेक्शन किया जाना चाहिए. कुछ म्यूचुअल फंड डेट में निवेश को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं तो कुछ पूरी तरह से इक्विटी में निवेश करते हैं, ऐसे में अपनी पॉलिसी के मुताबिक म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए. इसके अलावा पोर्टफोलियो टर्नओवर अनुपात बहुत महत्वपूर्ण होता है. इससे पता चलता है कि किसी फंड के पास कितने समय तक शेयर है। इसका भी सीधा असर निवेशक के रिटर्न पर पड़ता है.
एक्सपेंस रेशियो को फंड मैनेजमेंट चार्ज भी कहा जाता है, यह चार्ज हर म्यूचुअल फंड में लगता है. व्यय अनुपात जितना कम होगा, निवेशकों को म्यूचुअल फंड के रिटर्न में उतना ही ज़्यादा हिस्सा मिलेगा। म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय हमेशा फंड का साइज देखना चाहिए। म्यूचुअल फंड का साइज जितना बड़ा होगा उतना ही यह पोर्टफोलियो में विविधता लाने और बाजार की स्थितियों में खुद को स्थिर रखने में सक्षम होगा। म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन कभी भी रिटर्न की गारंटी नहीं होता है लेकिन इसके जरिए आप आसानी से जान सकते हैं कि फंड बाजार की विभिन्न स्थितियों में कैसा प्रदर्शन करता है। यदि फंड बाजार के उतार-चढ़ाव में सकारात्मक प्रदर्शन कर रहा है तो इस बात की अधिक संभावना है कि फंड आपको लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देगा।

