शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 78,607.62 पर खुला और खबर लिखे जाने तक 79004 पर कारोबार करता नज़र आ रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 23,800 पर खुला और अब 23924 पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में Bajaj Auto में 2.22 फीसदी, Trent में 1.95 फीसदी, Indusind Bank में 1.72 फीसदी, Bajaj Finance में 1.50 फीसदी और Tata Motors में 1.49 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा HCL Tech में 0.68 फीसदी, Appollo Hospital में 0.66 फीसदी, TCS में 0.41 फीसदी, Hindalco में 0.33 फीसदी और Larsen & Tubro में 0.21 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी Auto में 1.44 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी Bank में 0.44 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 0.41 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.08 फीसदी, निफ्टी Media में 0.56 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.12 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.64 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.24 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.43 फीसदी, निफ्टी Healthcare Index में 0.52 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.19 फीसदी, निफ्टी Midsmall Healthcare में 0.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Midsmall IT & Telecom में 0.06 फीसदी, निफ्टी Oil & Gas में 0.07 फीसदी, निफ्टी Realty में 0.18 फीसदी और निफ्टी IT में 0.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

