मंगलवार के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 39.25 अंक बढ़कर 23,577.10 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 188.11 अंक बढ़कर 77,529.19 पर पहुंचा। ज्यादातर इंडेक्स मिले-जुले रुख के साथ खुले। बैंक निफ्टी इंडेक्स 55.50 अंक बढ़कर 51,759.45 पर बंद हुआ। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 210 अंक और निफ्टी 47 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा था।
कारोबार की शुरुआत के दौरान UltraTech Cement, HDFC Bank, SBI के शेयर टॉप गेनर स्टॉक बनकर उभरे। इसके अलावा Nifty Bank Index और Nifty PSU बैंक इंडेक्स में भी हलचल रही। कारोबार के दौरान एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स पर Divi’s Lab, Coal India, UltraTech Cement, Hindalco Industries और Cipla सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर रहे। शीर्ष पिछड़ने वालों में Hero MotoCorp, Asian Paints, Bajaj Finserv, SBI Life Insurance और Hindustan Unilever. शामिल हैं।
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इक्विटी सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रही हैं। Asia Dow 0.26% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि जापान का Nikkei 225 0.51% की बढ़त के साथ हरे रंग में कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.83% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और बेंचमार्क चीनी इंडेक्स शंघाई कंपोजिट मंगलवार सुबह 0.21% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। मंगलवार सुबह, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.13% की वृद्धि दिखाते हुए $81.86 पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.18% की वृद्धि दिखाते हुए $86.17 पर हैं।

