भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला लेकिन जल्द ही उसमें तेज़ी नज़र आने लगी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 76,414.52 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 130 अंकों की गिरावट के साथ 76,260 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 0.12 फीसदी27 अंकों की गिरावट के साथ 23,128 पर कारोबार करता नजर आया। लेकिन सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 203 अंक ऊपर और निफ़्टी 64 अंक ऊपर कारोबार करता नज़र आ रहा है.
गुरुवार सुबह निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त Wipro में 3.87 फीसदी, infosys में 3.02 फीसदी, TCS में 2.88 फीसदी, Tech Mahindra में 2.36 फीसदी और HDFC Bank में 1.80 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट BEL में 3.01 फीसदी, Tata Motors में 2.16 फीसदी, Trent में 1.95 फीसदी, Powergrid में 1.31 फीसदी और Axis Bank में 1.09 फीसदी देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी Midsmall IT and Telecom में 2.36 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी Healthcare Index में 0.01 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.01 फीसदी और निफ्टी IT में 0.01 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी Bank में 0.27 फीसदी, निफ्टी Auto में 0.13 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 0.27 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.93 फीसदी, निफ्टी Media में 0.03 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.54 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.66 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.18 फीसदी, निफ्टी Realty में 0.49 फीसदी और निफ्टी Consumer Durables में 0.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

