आरबीआई की मौद्रिक नीति के फैसले के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए. आरबीआई ने एक बार फिर प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 581 अंकों की गिरावट के साथ 78,886 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 180 अंकों की गिरावट के साथ 24,117 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे ज्यादा गिरावट LTI mindtree में 4.09 फीसदी, Grasim में 3.60 फीसदी, Asian pints में 3.37 फीसदी, Appollo hospital में 3.09 फीसदी और Infosys में 2.94 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, सबसे ज्यादा बढ़त Tata Motors में 1.63 फीसदी, HDFC Life में 1.57 फीसदी, SBI Life में 1.22 फीसदी, Cipla में 1.06 फीसदी और HDFC Bank में 1.03 फीसदी रही।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Midsmall Healthcare में 0.90 फीसदी, निफ्टी healthcare में 0.13 फीसदी, निफ्टी Private bank में 0.09 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.35 फीसदी, निफ्टी Media में 0.24 फीसदी, निफ्टी financial services में 0.15 फीसदी और निफ्टी Bank में 0.08 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी Auto में 0.08 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.45 फीसदी, निफ्टी IT में 1.90 फीसदी, निफ्टी metal में 1.74 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.78 फीसदी, निफ्टी Realty में 1.21 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.83 फीसदी और निफ्टी Oil and Gas में 1.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

