मुंबई: वैश्विक स्तर से मिले सकरात्मक संकेतों के साथ ही विदेशी निवेशकों की लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन रिकार्ड स्तर पर बंद होने में सफला रहा। शेयर लगातार छठवें दिन बढ़त में रहा है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 133.14 अंक बढ़कर अब तक रिकार्ड स्तर 47746.22 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 49.35 अंक चढ़कर 13981.95 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 0.53 प्रतिशत बढ़कर 17904.85 अंक पर और स्मॉलकैप 0.37 अंक चढ़कर 18033.31 अंक पर रहा।

