नयी दिल्ली: काल में उत्पन्न विषम परिस्थितियाें के कारण लोगों के ऑनलाइन खरीददारी की ओर रूख करने से चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में ई कॉमर्स कंपनियों के कारोबार में 31 फीसदी की बढाेतरी दर्ज की गयी है जबकि छोटे शहरों उनका कारोबार 90 फीसदी बढ़ा है।
ई कॉमर्स आधारित प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स ने आज वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के लिए ई-कॉमर्स रूझान जारी किए जिसमें यह दावा किया गया है। देश भर से लॉकडाउन हटाए जाने के बाद यह पहली तिमाही थी जब देशभर के ज़्यादातर हिस्सों में कारोबार का संचालन हुआ। रिपोर्ट में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस तिमाही के दौरान ई-कॉमर्स के रूझानों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट सभी प्रमुख प्रोडक्ट कैटेगरीज़, क्षेत्रबार उपभोक्ताओं की मांग, बढ़ते डी2सी रूझानों एवं घटते रिटर्न पर प्रकाश डाला गया है।

