मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए। सेंसेक्स करीब 500 अंक मजबूत हो गया है जबकि निफ्टी 21750 के करीब पहुंच गया है. ज्यादातर सेक्टरों में कारोबार में तेजी देखने को मिली है. आज निफ्टी पर मेटल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। वहीं निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी और फार्मा इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। फिलहाल सेंसेक्स में 483 अंक की तेजी है और यह 71555 के स्तर पर बंद हुआ है. जबकि निफ्टी 127 अंक बढ़कर 21743 के स्तर पर बंद हुआ है.
दिग्गज शेयरों की बात करें तो वहां पर मिलाजुला रुख दिख रहा है. आज के टॉप गेनर्स में ICICIBANK, NTPC, AXISBANK, WIPRO, KOTAKBANK, TECHM शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में M&M, TITAN, ULTRACEMCO, TATAMOTORS शामिल हैं।
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा है. हालांकि, एशिया के कुछ प्रमुख बाजार भी बंद हैं. इससे पहले सोमवार को अमेरिकी बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला था. सोमवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 126 अंकों की बढ़त के साथ 38,797.38 के स्तर पर बंद हुआ। NASDAQ कंपोजिट 48 अंक बढ़कर 15,942.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 इंडेक्स करीब 5 अंक गिरकर 5,021.84 के स्तर पर बंद हुआ. अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.18% है। आज अमेरिकी बाजारों के लिए जनवरी सीपीआई के आंकड़े आने वाले हैं, ये आंकड़े भविष्य में ब्याज दरों की दिशा तय करेंगे.

