भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 454.67 अंकों की बढ़त के साथ 72,186.09 पर बंद हुआ। वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 157 अंकों की बढ़त के साथ 21,929 पर बंद हुआ। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। वहीँ निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
निफ्टी पैक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी बीपीसीएल में 6.22 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 5.12 फीसदी, एचसीएल टेक में 4.40 फीसदी, टीसीएस में 3.93 फीसदी और मारुति में 3.85 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट पावर ग्रिड, ब्रिटानिया, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और ग्रासिम में दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 2.92 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.67 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 1.47 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.73 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.24 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.59 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.07 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.41 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.49 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.39 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.16 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

