दो दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 526.01 अंक और निफ्टी 118 अंक चढ़कर 22,123 अंक पर बंद हुआ।
बाजार में आज ऑटो, फिनसर्विस, रियल्टी, एनर्जी, निजी बैंक, इन्फ्रा, सर्विस सेक्टर के शेयरों में बढ़त थी। IT, PSU bank, pharma और metal के शेयर दबाव के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 29 अंक की मामूली बढ़त के साथ 47,837 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 145.55 अंककी गिरावट के साथ 15,263 अंक पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, रियालंस, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीँ एसबीआई, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्लू स्टील, टेक महिंद्रा और एचयूएल दबाव के साथ बंद हुए हैं।
एशिया के बाजारों की बात करे तो ताइपे, टोक्यो और बैंकॉक के बाजारों में तेजी दर्ज हुई। वहीं जकार्ता, शंघाई, सियोल और हांगकांग के बाजारों में गिरावट दर्ज हुई ।

