गुरुवार को थोड़ा उतार चढाव के बाद घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, हालाँकि बाजार दिन की शुरुआत से ही तेज़ी में रहा। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 227.55 अंक उछलकर 72,050.38 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 70.7 अंक की बढ़त के साथ 21,910.75 के स्तर पर बंद हुआ। सत्र के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी एक-एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई
आज कारोबार के दौरान करीब 2172 शेयरों में तेजी और 1200 शेयरों में गिरावट रही जबकि 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी के टॉप गेनर्स में M&M, बीपीसीएल, ONGC, एनटीपीसी और Power Grid Corporation रहे, जबकि टॉप लूजर्स में Axis Bank, अपोलो हॉस्पिटल्स, ITC, एचयूएल और Nestle India रहे।
Reliance Industries, मारुति सुजुकी, SBI, महिंद्रा एंड महिंद्रा, Bajaj Auto, एचसीएल टेक, Bank of Baroda, कोल इंडिया, ONGC, टीवीएस मोटर कंपनी और ज़ोमैटो सहित 300 से अधिक स्टॉक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इंट्राडे ट्रेड में अपने 52-सप्ताह के नए हाई पर पहुंच गए।
एशियाई बाजारों में टोक्यो, सिंगापुर, हांगकांग, ताइपे, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार में तेज़ी का कारोबार रहा। अमेरिका का डाउ जोंस बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था। आज सुबह कच्चा तेल लाल निशान पर कारोबार कर रहा था।

