मुम्बई: सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 209.75 अंक की गिरावट के साथ 34961.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70.60 अंक की गिरावट के साथ 10312.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2925 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1146 शेयर तेजी के साथ और 1639 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 140 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 75.58 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 1,076.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। ब्रिटानिया का शेयर करीब 63 रुपये की तेजी के साथ 3,519.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। सिपला का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 644.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एचयूएल का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 2,182.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 507.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 134.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।एक्सिस बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 404.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।हिन्डाल्को का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथा 145.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 541.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।एसबीआई का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 179.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

