Close Menu
    What's Hot

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेंसेक्स 62 अंक की बढ़त के साथ बंद
    इक्विटीज

    सेंसेक्स 62 अंक की बढ़त के साथ बंद

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 62 अंक लाभ में बंद हुआ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बाजार भी आशंकाओं की गिरफ्त में है। कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 386 अंक तक चढ़ गया। अंत में यह 62.45 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,697.40 पर बंद हुआ।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी 6.95 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,458.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी लाभ में रहे। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई और इंफोसिस में गिरावट दर्ज की गयी।

    कारोबारियों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी और विदेश से मिलेजुले रुझानों के चलते निवेशकों में घबराहट बढ़ गयी थी ओर बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी। भारत में कोरोना वायरस के पुष्ट हो चुके मामले बढ़कर 60 हो गए हैं।

    इस बीच सऊदी अरब ने कच्चे तेल के उत्पादन में प्रतिदिन 10 लाख बैरल की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया, जिसके बाद वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.02 प्रतिशत फिसलकर 36.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि, भारतीय रुपये की विनिमय दर 46 पैसे मजबूत हो कर 73.70 रुपये प्रति डालर हो गयी।

    sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकोरोना के कारण वाहन उत्पादन गंभीर रूप से होगा प्रभावित : सियाम
    Next Article अडाणी एंटरप्राइजेज को मिला एनएचएआई से1,546 करोड़ रुपये का ठेका
    Finance Khabar

    Related Posts

    SBI म्यूचुअल फंड का नया NFO: एक फंड में इक्विटी और डेट का फायदा

    August 21, 2025

    भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार: रुपये में हल्की मजबूती, चिंता गहराई

    August 7, 2025

    अनिल अंबानी ग्रुप और यस बैंक लोन फ्रॉड केस: ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-Delhi में 35 ठिकानों पर छापेमारी

    July 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की
    September 22, 2025
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.