शेयर बाजार नियामक सेबी को लघु एवं मध्यम उद्यम (SME ) सेगमेंट में शेयर कीमतों में अनियमितता के संकेत मिले हैं। सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने सोमवार को कहा कि यह अनियमितता आईपीओ की कीमतों के साथ-साथ शेयरों की ट्रेडिंग में भी की गई है। उन्होंने निवेशकों को इस बारे में आगाह किया.
सेबी चेयरपर्सन बुच ने कहा कि हमें एसएमई सेगमेंट के शेयरों की कीमतों में अनियमितता के कुछ संकेत मिले हैं। हमारे पास इसका पता लगाने की तकनीक है. हम इनमें कुछ पैटर्न देख रहे हैं. बाजार नियामक सेबी आईपीओ और शेयर कीमतों में अनियमितताओं के सबूत भी इकट्ठा कर रहा है।
सेबी चेयरपर्सन ने आगे कहा कि बाजार नियामक सलाहकारों के परामर्श से डेटा के सभी पहलुओं का आकलन कर रहे हैं। अगर हमें कोई धोखाधड़ी मिलती है तो हमारा अगला कदम जनता को इसके बारे में चेतावनी देना होगा। उन्होंने कहा कि निवेशकों को यह समझना होगा कि एसएमई सेगमेंट मुख्यधारा बाजार से काफी अलग है। निवेशकों के लिए सेबी के प्रकटीकरण नियमों के संदर्भ में इसे उजागर करना महत्वपूर्ण है।
निवेशकों की सुरक्षा के लिए SEBI का पहला कदम SME सेगमेंट में SSM और GSM ढांचे को लागू करना है, जो फिलहाल SME सेगमेंट में लागू नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब SME आईपीओ में REC से जुड़े कई खुलासे देने होंगे। दरअसल पिछले कुछ महीनों में SME आईपीओ की बाढ़ आये हुई है, जिनमें से कई आईपीओ इश्यू प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत पर लिस्ट हुए हैं और शेयरों में भी कई गुना उछाल देखने को मिला।

