भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर रहा है। बाजार को नियंत्रित करने वाली संस्था के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने शनिवार को यह जानकारी दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने शेयर बाज़ार से जुड़े संस्थानों को सुझाव दिया कि उन्हें तकनीकी विकास पर नजर रखनी चाहिए. SEBI ने अपने सन्देश में कहा कि शेयर बाजार में कानून का पालन करना अधिक फायदेमंद होगा और उल्लंघन से समस्याएं पैदा होंगी.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के सवाल का जवाब देते हुए सेबी ने कहा कि हम जांच के अलावा लिए कई अन्य चीजों के लिए भी इस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं. कमलेश चंद्र वार्ष्णेय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) के 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब तक बाजार पारदर्शी है और कोई हेरफेर नहीं हो रहा है, नियामक के लिए यह ठीक है. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ पारदर्शिता बढ़ाने और गलत कामों पर अंकुश लगाने के लिए भी कदम उठा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वह तकनीक है जो कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों को सीखने, पढ़ने, लिखने, बात करने, देखने, बनाने, खेलने, विश्लेषण करने, सिफारिशें करने और अन्य काम करने में सक्षम बनाती है।

