Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»डीमैट अकाउंट, MF वालों के SEBI का अलर्ट, समय रहते निपटा लें ये काम वर्ना होंगे परेशान
    इक्विटीज

    डीमैट अकाउंट, MF वालों के SEBI का अलर्ट, समय रहते निपटा लें ये काम वर्ना होंगे परेशान

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sebi
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप शेयर बाजार में निवेशित हैं और डीमैट अकाउंट रखते हैं तो आपके लिए खबर ये है कि SEBI ने सभी डीमैट और म्यूचुअल फंड खाताधारकों के लिए नॉमिनेशन करना या नॉमिनेशन से बाहर निकलना ज़रूरी कर दिया है और इसके लिए 31 दिसंबर 2023 का समय है. इसलिए अगर आपने अभी ऐसा नहीं किया है तो समय रहते इस काम को कर डालिये वर्ना समस्या हो सकती है. ये प्रक्रिया आप ऑनलाइन भी कर सकते है, चलिए जानते हैं कैसे?

    डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने के लिए आपको स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पहले आप एनएसडीएल के आधिकारिक पोर्टल (nsdl.co.in) पर जाएं। होमपेज पर ‘नॉमिनेट ऑनलाइन’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको अपनी डीपी आईडी, क्लाइंट आईडी, पैन देना होगा। इसके बाद ओटीपी के जरिए ऑथेंटिकेशन होगा। ऑथेंटिकेशन के बाद, अगर आप नामांकन करना चाहते हैं तो ‘मैं नामांकन करना चाहता हूं’ पर क्लिक करें। अगर आप किसी को नॉमिनेट नहीं करना चाहते हैं तो ‘ऑप्टआउट’ पर क्लिक करें। अगर आप नॉमिनेट कर रहे हैं तो आपको अगले पेज पर अपने नॉमिनी की पूरी जानकारी देनी होगी. इसके बाद आपको eSign Service Provider के पेज पर दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करके OTP के माध्यम से नामांकन विवरण को सत्यापित करना होगा। सही ओटीपी सबमिट करने के बाद आपको प्रोटीन ईगॉव पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां आपको आधार ईसाइन करना होगा। आधार ई-साइन पूरा होने के बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे सबमिट करने पर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    म्यूचुअल फंड के लिए नॉमिनेशन निवेश शुरू करते समय या बाद में भी किया जा सकता है। नामांकन करने के लिए शुरुआत में ही आवेदन पत्र के नॉमिनी सेक्शन में जरूरी विवरण देना होगा. बाद में नामांकन करने के लिए नामांकन फॉर्म को पूरा भरकर निवेशक सेवा केंद्र या म्यूचुअल फंड के रजिस्ट्रार के पास जमा करना होगा। आप जब चाहें और जितनी बार चाहें नामांकन में बदलाव कर सकते हैं। आप म्यूच्यूअल फंड में अधिकतम 3 लोगों को नामांकित कर सकते हैं। नॉमिनेशन के वक्त आप यह भी बता सकते हैं कि हर नॉमिनी को कितना हिस्सा देना है. अगर आप यह नहीं बताएंगे तो हर नॉमिनी बराबर का शेयरधारक माना जाएगा. नामांकन फॉर्म पर सभी यूनिट धारकों के हस्ताक्षर होने चाहिए। यदि एक से अधिक व्यक्ति संयुक्त इकाई धारक हैं तो सभी व्यक्तियों के हस्ताक्षर होने चाहिए। आप एएमएफआई वेबसाइट पर जाकर मानक नामांकन फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपने डीमैट खाते के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश किया है और यूनिटें डिपॉजिटरी के पास हैं, तो यूनिट धारक द्वारा डिपॉजिटरी के पास जमा किया गया नामांकन विवरण म्यूचुअल फंड होल्डिंग पर भी लागू होगा।

    अगर आप 31 दिसंबर, 2023 तक अपने डीमैट खाते या म्यूचुअल फंड खाते में नामांकित व्यक्ति जोड़ने या बाहर निकलने का काम पूरा नहीं करते हैं तो आपका खाता फ्रीज भी किया जा सकता है और आप अपने डीमैट खाते या म्यूचुअल फंड से कोई निकासी नहीं कर पाएंगे। इसलिए अब इस बात का इंतज़ार न करें कि सेबी आगे कोई समय सीमा बढ़ाने वाला है.

    demat account Mutual Fund SEBI sebi alert
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleलोन एप्लीकेशन रिजेक्शन से न हों परेशान, करें ये उपाय
    Next Article एसआईपी प्लान फॉलो करके बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए बना सकते हैं लाखों का फण्ड
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.