नई दिल्ली: आज के आधुनिकता के क्षेत्र में जिस तरह धीरे-धीरे स्मार्ट हो रहा है ठीक उसी तरह मानव के मस्तिष्क की सोचने समझने का तरीका काफी समार्ट होता जा रहा है। अपनी सज्जा एवं रहन सहन एवं रखरखाव बारे में सोचकर मानव अब ज्यादा सचेत हो गया है एवं दिन प्रतिदिन उसे और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिये प्रयासरत रहता है। आज के समय में अपने जीवन में रहन-सहन को अच्छा एवं आनन्दमयी बनाना लागों की अनूठी पसन्द बन गया है। लेकि न एसी बहौत सी चीजें हैं जो उनके जीवन को अच्छा एवं आनन्दमयी बनाने में खेद प्रकट करती हैं। और उनका सपना साकार नहीं हो पाता है। लेकिन अब आपके जीवन को खुशहाल बनने से रोकने वाली बाधाओं को रोका जा सकता है।
एसबीआई की नई पेशकश
बताते चलें कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को घर और गाड़ी खरीदने के लिए सस्ता कर्ज देने समेत और भी कई नयी पेशकश की हैं। भारतीय स्टेट बैंक का कहना है कि ग्राहक सस्ते लोन के साथ और भी अन्य लाभ उठाकर अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है।इनमें कर्ज पर प्रसंस्करण शुल्क से छूट, पूर्व अनुमोदित डिजिटल कर्ज और विभिन्न श्रेणी के कर्ज में ब्याज दर में इजाफा करना शामिल नहीं हैं।
12-14 प्रतिशत की ऋण वृद्धि
स्टेट बैंक ने अब कार के लिए कर्ज पर प्रसंस्करण शुल्क हटा लिया है। बैंक 8.70 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर कर्ज दे रहा है। साथ ही ब्याज में वृद्धि भी नहीं की जाएगी। इससे ग्राहकों को ब्याज दर में उतार – चढ़ाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। हाल ही में एसबीआई ने एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है। जिसके चलते अप्रैल 2019 से अब तक उसके आवास ऋण के ब्याज दरों में 0.35 प्रतिशत की कमी हो चुकी है।

