नई दिल्ली: देश की टॉप 10 में से आठ का मार्केट कैप पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,57,270.8 करोड़ रुपये बढ़ा। बीते सप्ताह सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई जबकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 31,981 करोड़ रुपये बढ़ा। इसके अतिरिक्त एचडीएफसी बैंक का मार्किट कैप 23,503.35 करोड़ रुपये की बढ़कर 6,80,391.85 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का 23,385.05 करोड़ रुपये बढ़ कर 4,16,003.19 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण उछलकर 2,94,381.87 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,47,086.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इनके अलावा HUL का बाजार पूंजीकरण 18,617.38 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,67,512.81 करोड़ रुपये, SBI का बाजार पूंजीकरण 2,86,033.80 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,15,920.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इस दौरान टीसीएस का मार्केट कैप 10,656.8 करोड़ रुपये गिरकर 8,01,772.04 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का मार्केट कैप 1,296.88 करोड़ रुपये कम होकर 3,30,983.22 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,406.32 अंक यानी 3.53 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई।

