पिछले हफ्ते बाजार मूल्यांकन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और एलआईसी का स्थान रहा।
शेयर बाजार में आई तेजी का सबसे ज्यादा फायदा एचडीएफसी बैंक और एलआईसी के निवेशकों को हुआ। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी से निवेशकों ने बंपर कमाई की. आपको बता दें कि देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से चार ने पिछले सप्ताह अपने बाजार मूल्यांकन में 1,71,309.28 करोड़ रुपये जोड़े। इनमें एचडीएफसी बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। इससे उनके निवेशकों को फायदा हुआ.
वहीं, शीर्ष 10 कंपनियों के समूह में छह कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 78,127.48 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 596.87 अंक या 0.81 फीसदी चढ़ा. 4 अप्रैल को सूचकांक 74,501.73 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। शीर्ष 10 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी लाभ में रहीं। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को नुकसान हुआ।
HDFC Bank का मार्केट कैप 76,880.74 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,065.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. LIC ने 49,208.48 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 6,27,692.77 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 34,733.64 करोड़ रुपये बढ़कर 14,39,836.02 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,486.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,82,152.71 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन 38,462.95 करोड़ रुपये घटकर 19,75,547.68 करोड़ रुपये रह गई. इसके अलावा Bharti Airtel, ICICI Bank, Infosys और ITC को भी बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा।

