निजी इक्विटी निवेशक बेन कैपिटल ने मंगलवार को खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से एक्सिस बैंक में 1.08 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,574 करोड़ रुपये में बेची। इन सौदों में मिराई एसेट म्यूचुअल फंड , आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, नोर्गेस बैंक, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई, सोसाइटी जेनरल, ब्लैकस्टोन, बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए ने एक्सिस बैंक के शेयर खरीदे। मंगलवार को एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
बेन कैपिटल ने अपने सहयोगियों बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स-7 लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स साउथ एशिया-4 के माध्यम से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में एक्सिस बैंक में 3.33 करोड़ से अधिक शेयर या 1.08 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची। ये शेयर 1,071 रुपये की औसत कीमत पर बेचे गए, जिससे सौदे का कुल मूल्य 3,574.46 करोड़ रुपये हो गया।
मंगलवार को बीएसई पर एक्सिस बैंक का शेयर 0.52 फीसदी या 5.55 रुपये की बढ़त के साथ 1,080.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 1094 रुपये के उच्चतम और 1071.35 रुपये के निचले स्तर को छुआ। इस शेयर का 52 हफ्ते का हाई 1151.50 रुपये है. वहीं, 52 हफ्तों का निचला स्तर 844.05 रुपये है। मंगलवार को बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 3,33,581.09 करोड़ रुपये पर बंद हुआ।

